
सिवनी /सिवनी नगरीय क्षेत्र में सुगम जलापूर्ति की व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन की युद्ध स्तर पर कार्यवाही जारी है। तात्कालीन समस्या के निदान के लिए समूह नलजल योजना से नगरपालिका क्षेत्र की जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके अतिरिक्त छिंदवाड़ा जिले के पेंच व्यपवर्तन परियोजना से पानी लाकर भीमगढ़ डेम के जलस्तर को बढ़ाकर सतत रूप से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। आगामी एक-दो दिवस में पेंच का परियोजना का पानी भीमगढ़ डेम तक पहुंच जायेगा।
इसी परिपेक्ष्य नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा अपने सुआखेडा स्थित इंटेकवेल से अधिक गहराई तक पानी उठाने के लिए अप्रोच केनाल बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस कार्य में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा बांध में गीली मिट्टी की अधिकता होने से मशीनों के साथ-साथ बडी संख्या में मानव श्रम से अप्रोच बनाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।