E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

नागौर जिले के जाने माने मशहूर जादूगर सिंहराज चतुर सिंह राजपुरोहित को काव्य पुरस्कार से सम्मानित के लिए चयन

#बहु प्रतिभा के धनी राजपुरोहित जादूगर सिंहराज के नाम से हे प्रसिद्ध..

भारत संवाद/मुरलीधर पारीक/नागौर

 

रिया बड़ी के जाने माने सितारों में एक कोहिनूर हमारे हीरो चतुर सिंह राजपुरोहित जिनका जन्म राजपुरोहित कुल के वरिष्ठ गोत्र जागरवाल परिवार के स्वर्गीय श्री पाबूदान सिह राजपुरोहित निवासी रियांबड़ी मे जिनका जीवन का परिचय जन्म 1अप्रैल 1958 को हुआ,आप ने माध्यमिक शिक्षा पूर्ण कर राजकीय सेवा में नियुक्ति हुई। इस दौरान वन विभाग राजस्थान सरकार ने 27 फरवरी 1981से 30 मार्च 2018 तक अपनी राजकीय सेवाएं दी। तत्पश्चात विभागीय कार्यक्रम के अतिरिक्त आपने साक्षरता और प्रौढ शिक्षा के क्षेत्र में काफी कार्यक्रम किया,कला के क्षेत्र में अपने गुरु श्रदेय जादूगर राँय से विधिवत जादू की शिक्षा प्राप्त की और जादूगर सिंह राज के नाम से जादू जगत में ख्याति अर्जित की,अपने प्रौढ शिक्षा साक्षरता एवं पर्यावरण में राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लिया,आपने बताया कि मारवाड़ी ख्याल में बचपन से ही बहुत रुचि रही। कला प्रेमी में राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेकर जिला एवं राज्य स्तर पर अभी तक 47 बार सम्मानित हो चुके और अभी तक निम्न पुरस्कार एवं उपलब्धियां अर्जित के चलते,जादू रत्न,कलाश्री,वन प्रशिक्षण में राजस्थान में प्रथम,जादू क्षेत्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड आफ इंडिया,और माय गॉड वर्ल्ड रिकॉर्ड दिल्ली,जादू प्रेमी,राष्ट्रीय राजपुरोहित गौरव अवॉर्ड,ओ माय गॉड वर्ल्ड रिकॉर्ड फरीदाबाद,और उपलब्धियां के बारे में कहा जाता है तो कम है जादू के प्रदर्शन ने दर्शकों को अचंभित कर देते अपने आयोजन मे चार चांद की झलक नजर आती वही लोकनाट्य के लेखक जादूगर सिंहराज राजपुरोहित उन्होंने कहा कि इस तरह की आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है,और यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बना बल्कि राजस्थानी लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का भी एक जीवित उदाहरण प्रस्तुत करते, इस दौरान 31मेंबरों को मायड़ राजस्थान भाषा पुरस्कार उच्छब मे हमारे रिया बड़ी के जाने माने मशहूर जादूगर सिंह राज चतुर सिंह राजपुरोहित को मायड़ भाषा के अंतर्गत दिनांक 20 अप्रैल 2025 रविवार को 10:00 बजे सु,कुंजल माताजी मंदिर परिसर डेह मे सिंहराज को साल एवं साफा व प्रशस्ति पत्र साहित्य व मोमेंटो नगद राशि 11000, के साथ पुस्कृत किया जाएगा ।

भारत संवाद/नागौर/मुरलीधर पारीक

लेख सहयोग:-राजेंद्र राठी(रियांबड़ी)

मुरलीधर पारीक नागौर

मुरलीधर पारीक भारत संवाद नागौर से हैं,मुरलीधर पारीक वर्तमान में भारत संवाद,TV वेब,सहित भारत संवाद न्यूज समूह के सभी प्लेटफार्म के लिए योगदान दे रहे हे..!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!