Uncategorized
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हरपालपुर नगर में पशु पेयजल हेतु टंकी स्थापना
हरपालपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में गौवंश व अन्य पशुओं के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था के उद्देश्य से टंकीया रखवाई गई। यह सेवा कार्य नगर के प्रमुख चौराहे पर संपन्न हुआ, जिसमें संघ के अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
इस पुनीत कार्य में नगर कार्यवाह अखिलेश गुप्ता, नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख हर्ष पाठक, नगर व्यवस्था प्रमुख नीरज वैध सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
संघ द्वारा यह पहल भीषण गर्मी में पशुओं को राहत प्रदान करने हेतु की गई है, जिससे नगरवासियों में भी सेवा व जागरूकता का संदेश जाए।
संघ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहें