E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़देशराजस्थानलोकल न्यूज़

थांवला मे भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाल कर धूमधाम से मनाई महावीर जयंती

शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।

  • भारत संवाद/थांवला/नागौर

मुरलीधर पारीक

 

थांवला कस्बे मे आज जैन समाज द्वारा भगवान महावीर की शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से निकाल कर धूमधाम से महावीर जयंती मनाई गई।

दिलीप खटोड़ ने बताया कि जैन समाज के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज महावीर जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। सुबह से जैन मंदिरों में जैन अनुयायियों का तांता लगा हुआ है।

सुबह की पहली किरण से ही महावीर स्वामी के नाम का जप किया जा रहा है। कहीं रथयात्रा निकाली जा रही है तो कहीं गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा व कलश अभिषेक चल रहे हैं। घरों में भी विशेष पूजा-अर्चना हो रही है।राजेश जेन ने बताया कि महावीर स्वामी के बताए 5 सिद्धांत अगर कोई अपने जीवन में उतार ले तो उसका ये जन्म सफल हो सकता है। दरअसल, जैन समाज के 24 वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हुआ था। इसी लिए आज ये दिन मनाया जाता है।थांवला कस्बे मे निकाली गई शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा मंदिर पहुंची तो नवकार मंत्र और प्रार्थना करते हुए महाआरती की गई। प्रसाद वितरण कर एक दूसरे को शुभकामनायें दी गई। इस मोके पर शान्तिलाल डूंगरवाल, महेश डूंगरवाल,अनिष्क जेन, शान्तिलाल सोजतिया, अशोक डूंगरवाल, अशोक सोजतिया, राहुल पोकरणा सहित दर्जनों महिला पुरुष बच्चे मौजूद रहे।

Bharat Sanwad/Murlidhar pareek

मुरलीधर पारीक नागौर

मुरलीधर पारीक भारत संवाद नागौर से हैं,मुरलीधर पारीक वर्तमान में भारत संवाद,TV वेब,सहित भारत संवाद न्यूज समूह के सभी प्लेटफार्म के लिए योगदान दे रहे हे..!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!