Uncategorizedयूपी

बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती व क्षेत्राधिकारी सदर के साथ थाना पुरानी बस्ती का वार्षिक निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया

 

पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के साथ थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना पुरानी बस्ती का वार्षिक निरीक्षण किया गया | पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, स्टोर रूम, हवालात/ बंदी गृह कक्ष, सी0सी0टी0एन0एस0 कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, वाहन, व परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण को शांति/ सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया | इस दौरान पेशकार पुलिस अधीक्षक बस्ती, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक बस्ती, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे |

 

रिपोर्ट. मोहम्मद टीपू

भारत संवाद न्यूज़

बस्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!