
श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन कृष्ण की बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा का वर्णन सुनकर श्रोता हुए भावविभोर
नितिन दीक्षित, भारत संवाद, इटावा
महेवा: ब्लॉक अंतर्गत पूरावली ग्राम में आज सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन की कथा में कथावाचक श्री कैलाश धाम पीठाधीश्वर महंत श्री श्री 1008 महंत जानकी दास जी महाराज ने भागवत कथा में
भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं और रासलीला का भावपूर्ण वर्णन किया। भगवान श्री कृष्ण की मनोरम झांकी का अवलोकन कराया गया। पूतना वध, यशोदा मां के साथ बालपन की शरारतें, भगवान श्रीकृष्ण का गो प्रेम, कालिया नाग मान मर्दन, गोवर्धन पूजा,माखन चोरी गोपियों का प्रसंग सहित अन्य कई प्रसंगों का कथा के दौरान वर्णन किया। कंस का आमंत्रण मिलने के बाद भगवान श्री कृष्ण बड़े भाई बलराम जी के साथ मथुरा को प्रस्थान करते हैं। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बीच-बीच में सुनाए गए भजन पर श्रोता भाव विभोर हो गए। जीव के कल्याण के विषय में प्रकाश डालते हुए महंत जी ने बताया कि हरी नाम से ही जीव का कल्याण हो जाता है भागवत कथा विचार, वैराग्य, ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। कलयुग में हरी नाम से ही जीव का कल्याण हो जाता है। कलयुग में ईश्वर का नाम ही काफी है सच्चे हृदय से हरि नाम के सुमिरन मात्र से कल्याण संभव है। इसके लिए कठिन तपस्या और यज्ञ आदि करने की आवश्यकता नहीं है। जबकि सतयुग, द्वापर और त्रेता युग में ऐसा नहीं था।
इस अवसर पर परीक्षित सर्वेश कुमारी अरविंद सिंह सुरेश चंद्र यादव एवं गायत्री देवी वीरेंद्र सिंह यादव श्रीकांति देवी नीलम यादव नरेंद्र सिंह ओम कुमार व मालती देवी रिया यादव मनीष यादव समाजसेवी शिव शंकर यादव गंभीर सिंह यादव विजय पाल उदयवीर यादव सुरेंद्र कुमार अजय बलवीर राजा सिंह राजवीर दलवीर बृजेंद्र वीरेंद्र आदर्श मिश्रा दीपेंद्र रमाकांत दीक्षित मदन मोहन शुक्ला शिव प्रकाश चतुर्वेदी भुवनेश बाजपेई प्रदीप दुबे उमा यादव जिला मीडिया प्रभारी विमल राजपूत योगेंद्र कुशवाहा पूर्व प्रधान सुभाष यादव रणवीर शिव कुमार lic के लखना के शाखा प्रवंधक अजय कुमार गुप्ता अपने अभिकर्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।