
अखिल भारत श्री रूप सिंह दरबार बामनिया बंजारा सेवा समिति एवम संगठन द्वारा धर्मशाला का भूमि पूजन किया।
राजकुमार शुक्ला
उज्जैन।। अखिल भारत श्रीरूप दरबार बामनिया बंजारा समिति एवं संगठन द्वारा धर्मशाला का भूमि पूजन हनुमानगड़ी बड़नगर रोड उज्जैन में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल मोडावत द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आज समाज के वरिष्ठ जन एवं संगठन के पदाधिकारी की सहमति से समाज के लिए धर्मशाला का निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम श्री रूप सिंह दरबार जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर मालिया अर्पण कर धर्मशाला की नींव रखी गई । इस मौके पर
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल मोडावत, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू कच्छावा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरधारी खींची ,राष्ट्रीय सचिव मनोज गरासिया, राष्ट्रीय मंत्री विजय खींची, राष्ट्रीय सलाहकार समिति बापू चावड़ा, कालू बाबा गरासिया,किशन चंदेल, राम सिंह दायमा, बलराम गरासिया, संगठन मंत्री अरुण गोड, जिला मंत्री प्रभु लाल दायमा,अक्षय गरासिया,संभाग अध्यक्ष राजेश भभूतियां, नागदा नगर अध्यक्ष दीपक कछावा,उपाध्यक्ष कुंदन सिंह दायमा,महामंत्री अंतर सिंह बगड़ा, संगठन मंत्री महेंद्र सिंह काछावा, उप संगठन मंत्री आकाश गौड़,उपसचिव रामलालजी गौड़, सचिव पदम सिंह दायमा,भीम सिंह कछावा नागदा आदि बड़ी संख्या में समाज एवम संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।