E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorized

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

सनावद / स्थानीय ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष सुनीता इंदर बिरला,पार्षद ज्योति गुप्ता,डॉ.हंसा पाटीदार,प्राचार्या माधुरी श्रीमाली का दिव्या बहन ने भावभीना स्वागत किया। नन्हें मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नपाध्यक्ष सुनीता बिर्ला ने कार्यक्रम में उपस्थित बहनों अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज नारी परिवार,समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण में अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रही हैं। महिलाएं कला,राजनीति,चिकित्सा,शिक्षा,सुरक्षा आदि क्षेत्रों में अपने दायित्वों को कुशलतापूर्वक पूर्ण कर रही हैं। नपाध्यक्ष ने परिवारों में भक्तिभाव लाने के लिए ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। पार्षद ज्योति गुप्ता एवं डॉ. हंसा पाटीदार ने अपने प्रेरक विचार व्यक्त किए। प्राचार्य माधुरी श्रीमाली ने कहा कि शिक्षा ही महिलाओं की सबसे बड़ी मददगार है। इसलिए सभी बहनों विद्यार्जन के प्रयास करें। एक शिक्षित महिला ही सशक्त परिवार और समाज की रचना कर सकती है। संस्था की राजयोगी शिक्षिका ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने बताया कि महिलाएं परिवार और समाज की नींव होती हैं। नैतिक मूल्य परिवार और समाज को शक्तिशाली एवं समृद्ध बनाते हैं। महिलाएं बच्चों को संस्कार,ईमानदारी और सद्भावना की शिक्षा देकर एक आदर्श नागरिक तैयार करती हैं। महिलाओं की शिक्षा और जागरूकता से समाज में समानता,न्याय और नैतिकता को बढ़ावा मिलता है। उल्लेखनीय है कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय महिलाओं के द्वारा चलाई जाने वाली विश्व की सबसे महान एवं शक्तिशाली संस्था है। जो स्वपरिवर्तन से विश्व परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है। ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी एवं ब्रह्माकुमारी लता दीदी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस दौरान निर्मला पांचाल,किरण बिरला,सरजू बिरला सीमा भापकर,संध्या सवनेर,राधा गौर,सहित बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन नेहा गौर ने किया।

Sudhir Baiswar

सुधीर बैसवार भारत संवाद न्यूज़ के सनावद तहसील के संवाददाता हैं. सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!