E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorized

अखिल निमाड़ लोक परिषद के द्वारा पदमश्री प्राप्त श्री जगदीश जी जोशीला का सम्मान समारोह नगर पालिका परिषद हाल में आयोजित

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

सनावद। निमाड़ी को राजभाषा का दर्जा दिलवाने के लिए जनप्रतिनिधियों की पहल की आवश्यकता है। और विगत 30 सालों में निमाड़ क्षेत्र से अनेक सांसद विधायक देने के बाद भी निमाड़ी बोली अपने उत्थान और राजभाषा का दर्जा पाने में लिए प्रयास कर रही है।

 

निमाड़ के साहित्यकार और निमाड़ीजन इस अभियान को चलते हुए विगत दो सालों से हस्ताक्षर अभियान के रूप में शासन प्रशासन तक अपनी बात भेज रही है।

लेकिन उसके बाद भी शासन प्रशासन की कार्यशैली के कारण आज तक परिषद के इस मांग को पूरा नहीं किया जा सका। यह बात स्वाधीनता सेनानी स्व जगदीश विद्यार्थी की ग्यारवी पुण्य स्मरण पर निमाड़ लोक साहित्य परिषद द्वारा पद्मश्री साहित्यकार जगदीश जोशीला के सम्मान समारोह के दौरान श्री जोशीला ने व्यक्त किए।

जोशीला ने आगे कहा की निमाड़ के लिए यह सुखद पल होंगा की उसकी मातृभाषा को राजभाषा का दर्जा मिले। इसके लिए परिषद लगातार प्रयास कर रही है। 1953 से गठित इस संस्था में एक समय 25 सदस्य थे।

लेकिन अब 3 हजार सदस्य का विशाल परिवार की तरह परिषद कार्य कर रही है। निमाड़ में पूर्व में भी सांसद विधायकों ने परिषद के कार्यों में सहयोग का विश्वास दिलाया। लेकिन समय भी जाने के बाद उनकी घोषणा आज तक पूरी नही हो पाई। इस दौरान श्री जोशीला ने निमाड़ी को बोलचाल में लाने और परिषद के सदस्यता अभियान पर जोर दिया।

८कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सचिन बिरला ने अपने उद्बोधन में श्री जोशीला को बधाई देते हुए निमाड़ी साहित्य के लिए उनके योगदान की प्रशंसा की। विधायक बिरला ने प्रतिवर्ष विधायक निधि 50 हजार रुपए वार्षिक कार्यक्रम के लिए देने की घोषणा कर लोक परिषद की सदस्यता ग्रहण की।

अपने उद्बोधन में बिरला ने कहा कि एक प्रतिनिधि मंडल भोपाल जाकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात करेगा। जिसमें परिषद के प्रबुद्ध पदाधिकारी होंगे। और जो निमाड़ी को राजभाषा का दर्जा बनाने की बात को कैसे स्वीकृति मिले। इसको लेकर प्रयास किए जाएंगे। जनप्रतिनिधि जागरूक होकर निमाड़ी की संस्था को जीवित करने के लिए अपना प्रयास

करें। इंदौर से आए कवि प्रदीप नवीन अनिलोप के अध्यक्ष हरीश दुबे महेश्वरी ने भी अपनी पंक्ति सुनते हुए संबोधित किया।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला ने भी निमाड़ की विभूति का शब्द सुमन से नगर की से स्वागत कर उद्बोधन दिया। स्वागत भाषण देते हुए परिषद के सचिव विवेक विद्यार्थी ने स्थानीय स्तर पर परिषद द्वारा किए जा रहे हैं। कार्यों के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान श्री जोशीला अनिलोप के साथ लेखक संघ समाजवादी पार्टी लायंस क्लब भाजपा नगर मंडल कांग्रेस भाजपा पार्षद दल रेडियो सोता संघ हिंदू मुस्लिम एकता मंच कालका ग्रुप नारी शक्ति महिला मंडल सुमन सहित समिति रेडियो श्रोता संघ वाचनालय समिति सहित अन्य संस्था द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता बिरला ने की। और उन्होंने परिषद का आजीवन सदस्य बनते हुए फार्म भरा। सांस्कृतिक अध्यक्ष मनीष शास्त्री भी मंचासीन रही। इस दौरान नागरिकों ने श्री जोशीला का स्वागत करते हुए निमाड़ क्षेत्र की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

आयोजन की शुरुवात सरस्वती जी एवं स्व विधार्थी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं कवि दीपक पगारे की सरस्वती वंदना से हुआ। संचालक डाक्टर शैलेंद्र चौकड़े एवं आभार परिषद के मानव सदस्य गौतम विद्यार्थी ने वक्त किया।

इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र मिश्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी राठौर पृथ्वी पाल सिंह कपूर प्रवीण श्रीमाली सुरेश अत्रे सुधीर पंचोलिया दीपक पगारे हुकुमचंद कटारिया त्रिलोक सिंह पवार दीनू महाकाल राकेश गीत ज्योति यवतिकर आरती पाटिल उर्मिला जैन जाकिर अमी विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण पटेल नवीन जोशीला दुर्गेश परिहार नेता प्रतिपक्ष गजेंद्र उपाध्याय शहजाद खान सोनू पेंटर शेख शेरान उमेश उपाध्याय हरि सोनी राजेंद्र दुबे के साथ महेश्वर से आए हरीवल्लभ शास्त्री विजय जोशी सहित नागरिक एवं बड़ी संख्या में साहित्यकार मौजूद थे।

Sudhir Baiswar

सुधीर बैसवार भारत संवाद न्यूज़ के सनावद तहसील के संवाददाता हैं. सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!