Uncategorized

पिछले 10 दिनों से जारी है चिकित्सकों का धरना-प्रदर्शन     

कौशिक नाग कोलकाता                                                                                                                                                       पिछले 10 दिनों से जारी है चिकित्सकों का धरना-प्रदर्शन                                                                                                     महानगर के डोरिना क्रॉसिंग पर सीनियर डॉक्टरों के संगठन ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स और अभया मंच का धरना प्रदर्शन 20 दिसंबर से जारी है. कोर्ट के निर्देश के अनुसार, मंगलवार रात नौ बजे तक चिकित्सकों का धरना जारी रहेगा. यह जानकारी ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स के सीनियर सदस्य प्रो. डॉ उत्पल बनर्जी ने दी. उन्होंने बताया कि कलकत्ता हाइकोर्ट के निर्देश पर मंगलवार रात नौ बजे तक हम डोरिना क्रॉसिंग पर धरना देंगे. उन्होंने कहा कि हमारी मांगें पूरी करने के लिए हम सरकार को 24 घंटे का समय दे रहे हैं. इस तय समय में अगर सरकार की प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो हम वृहतर आंदोलन करेंगे. उन्होंने बताया कि अगर सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो मंगलवार रात नौ बजे हम अपने अगले कार्यक्रमों की घोषणा करेंगे. इस दौरान चिकित्सकों ने मांग की कि दुष्कर्म व हत्या मामले में सीबीआइ को तुरंत पूरक आरोप पत्र कोर्ट में पेश करे. साथ ही राज्य सरकार वित्तीय भ्रष्टाचार मामले में आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ चार्जशीट दायर करने के लिए सीबीआइ को अनुमति दे, सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने वालों और घटना से जुड़े मुख्य आरोपियों से पूछताछ हो. सीबीआइ भी अपनी जांच में तेजी लाने की मांग की.धरना पर बैठे चिकित्सकों के संगठन ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स की ओर से आरजी कर पीड़िता के लिए न्याय की मांग पर मंगलवार रात धरना मंच पर जनसभा की घोषणा की है. चिकित्सकों की ओर से यह भी कहा कि गया है कि जो लोग धरना मंच पर नहीं पहुंच सकेंगे, वे अपने-अपने इलाकों में जनसभा आयोजित करें और पीड़िता के लिए न्याय की मांग करें.

Koushik Nag

কৌশিক নাগ ভারত সংবাদ নিউজের কলকাতা ব্যুরো চিফ কৌশিক নাগ বর্তমানে টিভি, ওয়েব সহ ভারত সংবাদ নিউজ গ্রুপের সমস্ত প্ল্যাটফর্মে অবদান রাখছেন।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!