Uncategorized

दो दिनों में 22904 बाइक चालकों पर हुई कार्रवाई   

कौशिक नाग कोलकाता                                                                                                                                                           दो दिनों में 22904 बाइक चालकों पर हुई कार्रवाई                                                                                                             फेस्टिव सीजन में शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करनेवाले बाइकर्स के खिलाफ कोलकाता पुलिस की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है. विगत दो दिनों में 22 हजार 904 बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. लालबाजार सूत्रों के मुताबिक, 25 दिसंबर को देर रात तक शहर में ट्रैफिक कानून तोड़ने के मामले में 11452 बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. इनमें से कुछ से ऑन द स्पॉट जुर्माना वसूला गया. कुछ के मोबाइल में ट्रैफिक कानून का उल्लंघन करने का ई-चालान भेजा गया. लालबाजार के ट्रैफिक विभाग के सूत्रों के मुताबिक, 25 दिसंबर को देर रात तक विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने के मामले में 1945 एवं बिना हेलमेट के केस में 1449 बाइक चालकों पर कार्रवाई की गयी. तेज गति से बाइक चलाने में 793 एवं लापरवाही से बाइक चलाने के मामले में 181 चालकों पर गाज गिरी. साथ ही बाइक पर तीन सवारी बैठाने के मामले में 343 चालकों से जुर्माना वसूला गया है. शराब के नशे में गाड़ी चलाने के मामले में 100 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. वहीं, हेडफोन लगा बाइक चला रहे 25 चालकों से भारी जुर्माना वसूला गया है. नो एंट्री में बाइक ले जाने के मामले में 68 चालकों पर कार्रवाई की गयी. अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के 6546 मामलों में भी कार्रवाई की गयी है. पुलिस की तरफ से कहा गया है कि ट्रैफिक नियम उल्लंघन के गंभीर मामलों में आरोपी पाये गये चालकों के बारे में अदालत को भी जानकारी दी गयी है. दोषी पाये जाने वाले बाइक चालकों को जेल भी हो सकती है.

Koushik Nag

কৌশিক নাগ ভারত সংবাদ নিউজের কলকাতা ব্যুরো চিফ কৌশিক নাগ বর্তমানে টিভি, ওয়েব সহ ভারত সংবাদ নিউজ গ্রুপের সমস্ত প্ল্যাটফর্মে অবদান রাখছেন।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!