https://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपी

फतेहपुर : आरएमओ ने धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण

भारत संवाद न्यूज़

    भारत संवाद न्यूज़ लाइव

 

संवाददाता – असोथर फतेहपुर

 

खाद्य एवं रसद विभाग के आरएमओ प्रयागराज मंडल भीमाचंद्र गौतम ने विकासखंड असोथर के नगर पंचायत असोथर में बने धान क्रय केंद्र (हॉट शाखा) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब तक हुई खरीद के बारे में जानकारी करने के साथ ही किसानों को दे दी जा रही सुविधाओं का भी अवलोकन किया। क्रय केंद्र में तौल किए गए धान के लगे हुए बोरियों को बारे में भी पूंछा।

क्रय केंद्र प्रभारी अखिलेश यादव व सुरेश यादव ने बताया कि अब तक प्रथम और द्वितीय कांटों में लगभग 20 हजार कुंटल धान की खरीद हुई है। वहीं परिसर में लगे तौल किए हुए बोरियों के बारे में कहा कि मिलरसो के द्वारा चावल न भेजने से कारण धान नहीं उठा रहे हैं।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अन्तर्गत वार्ड 1-2 में नपा के द्वारा शिविर का आयोजन

आरएमओ प्रयागराज मंडल भीमाचंद्र गौतम ने केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में और तेजी लाए के निर्देश दिए। मौजूद किसानों से उन्होंने बातकर क्रय केंद्र पर हो रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान जिला खाद्य विपडन अधिकारी संजय श्रीवास्तव, क्षेत्रीय खाद्य विपडन अधिकारी भीम सिंह सहित केंद्र प्रभारी अखिलेश यादव, सुरेश यादव व किसान मौजूद रहे।

shubham gupta

शुभम गुप्ता भारत संवाद न्यूज़ के फ़तेहपुर ब्यूरो हैं. शुभम गुप्ता वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी, वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!