
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे के विस्तार हेतु विधायक ने की 10 लाख की घोषणा
- रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद / गुरु नानकदेव जी के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को विधायक सचिन बिरला ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और देश की सुख,शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। विधायक ने गुरुद्वारा विस्तार हेतु 10 लाख रु देने की घोषणा की। गुरूसिंघ सभा के अध्यक्ष पृथ्वीपालसिंह कपूर ने विधायक को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान हरमिंदरसिंह कपूर,दिलीप सकरोदिया,बिन्नी कपूर,राजा चौरसिया, संटी अरोड़ा,मोहित यादव आदि उपस्थित थे।