E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

नार्मदीय ब्राह्मण समाज का दशहरा मिलन ओर शरद उत्सव का कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

सनावद. स्थानीय नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा दशहरा मिलन व शरद उत्सव कार्यकम धर्मशाला में मनाया गया। संरक्षक मंडल एवं कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा मां नर्मदा जी एवं बालीपुर सरकार के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। साथ ही सभी ने नर्मदाष्टक का सामूहिक पाठ किया इसके पश्चात दशहरा मिलन कार्यक्रम पर वरिष्ठों से आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात कवि सम्मेलन का आनंद लिया गया। इकाई मिडिया प्रभारी सत्यम गीते ने बताया कवि सम्मेलन में स्थानीय कवि विष्णुरत्न चतुर्वेदी, सुरेशचंद अत्रे, दीपक पगारे, डॉ. शैलेंद्र चौकड़े, वीरेंद्र चौरे पंधाना, मनावर से श्रीराम शर्मा परिंदा, एखरगोन से ब्रजेश बड़ोले ने काव्यपाठ के माध्यम से श्रोताओं के बीच अपनी विभिन्न रचनाओं की प्रस्तुतियां दी। कवि सम्मेलन का संचालन डॉ. शैलेंद्र चौकड़े ने किया। कार्यकारिणी द्वारा सभी कवियों का सम्मान पुष्पमाला शॉल व अभिनंदन पत्र से किया। अभिनंदन पत्र का वाचन इकाई प्रवक्ता नवीन अत्रे ने किया। महिला मंडल, युवा मंडल की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी ने अमृतयुक्त दूध का पान किया।

अंत में सभी समाजजनों का व कवियों का आभार इकाई अध्यक्ष अनिल गीते ने व्यक्त किया।

Sudhir Baiswar

सुधीर बैसवार भारत संवाद न्यूज़ के सनावद तहसील के संवाददाता हैं. सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!