
किड्जी स्कूल कटरा में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवरात्र पर्व- बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुती
आपको बता दें की- इन दिनों समूचे देश व मध्यप्रदेश सहित पूरा मंडला जिला में नवरात्र पर्व की धूम दिखाई दे रहा है- जगह जगह माता रानी की पंडाल सजाए गए हैं- तो दुर्गा पंडालों में आए दिन देवी जागरण के साथ साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं- बताते चलें की इसी क्रम में- किड्जी स्कूल कटरा मे भी नवरात्री और दशहरा का उत्सव हर्सौल्लास और श्रधापूर्वक से मनाया गया- जिसमें सभी ने माँ दुर्गा की अराधना की और पारंपरिक कार्यक्रमों का आनंद लिया- नन्हें- नन्हें बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए- जिसमें विशेष रूप से न्रत्य और संगीत का आयोजन हुआ- नन्हें – नन्हें बच्चों द्वारा दी गई पारंपरिक गरबा और डांडिया न्रत्य की प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया- कार्यक्रम मे भजन और आरती का गायन हुआ- जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया- कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की आरती के साथ हुई- किड्जी कटरा की प्राचार्या महोदया शहनाज़ खान ने नन्हें – नन्हें बच्चों की प्रतिभा और मेहनत की सराहना की- कहा कि नवरात्रि का उत्सव न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है- बल्कि बच्चों के मानसिक और शारिरिक विकास में भी सहायक है- बच्चों में आत्मविश्वास और एकजुत्ता की भावना विकसित होती है- इस मौके पर विद्यालय परिसर को रंग बिरंगे पुष्पों- दियों और रंगोली से सजाया गया था- नन्हीं- नन्हीं बालिकाओं ने माँ दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाया एवं शिक्षिकाओं ने बच्चों को नौ दुर्गा के नौ रूपों के और नवरात्रि पर्व के महत्व के बारे में बताया- साथ ही साथ नन्हें- नन्हें बच्चों ने कई गतिविधियान भी प्रस्तुत की- साथ ही साथ शिक्षिकाओं ने बच्चों को दशहरा पर्व का महत्व बताया- बताया गया की यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक है- अतः किड्ज़ी कटरा स्कूल में बच्चों ने नवरात्रि और दशहरा का उत्सव बड़ी धूम धाम एवं उत्साह से मनाया साथ ही साथ बच्चों ने त्योहार के महत्व को भी समझा- प्राचार्या महोदया शहनाज़ खान ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई गतिविधियों- न्रत्य की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
भारत संवाद न्यूज से- दिनेश यादव