
सांसद और विधायक के प्रयासों से रासायनिक खाद के दो रैक पहुंचे सनावद रेलवे स्टेशन
सुधीर बैसवार सनावद
सनावद / गत दिनों सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर निमाड़ क्षेत्र के कृषकों के लिए रासायनिक खाद की आपूर्ति का आग्रह किया था। इस तारतम्य में विधायक सचिन बिरला ने भी मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ऐंदलसिंह कंसाना से निमाड़ क्षेत्र के कृषकों के लिए रासायनिक खाद भेजने की मांग की थी। सांसद एवं विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को रासायनिक खाद का रैक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।
सांसद और विधायक के प्रयास रंग लाए और सनावद रेलवे स्टेशन पर खाद के दो रैक पहुंच चुके हैं। उल्लेखनीय है कि सांसद और विधायक ने निमाड़ क्षेत्र की फसलों के लिए रासायनिक खाद की आवश्यकता से मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को अवगत कराया था और किसानों को समय पर रासायनिक खाद उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।रासायनिक खाद के रैक पहुंचने पर किसानों ने मुख्यमंत्री,सांसद एवं विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।