
https://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif
माँ दुर्गा की पहली पूजा सम्पन्न, श्रद्धालुओं में उमड़ा भक्तिभाव*
फ़तेहपुर: बिंदकी तहसील के औंग कस्बे में माँ दुर्गा की प्रथम पूजा विधिवत रूप से सम्पन्न हुई,
भारत संवाद से ब्यूरो रिर्पोट शुभम गुप्ता
-
फतेहपुर: नवरात्रि के शुभ अवसर पर कस्बे के प्रमुख मंदिर में माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई, और पूरे कस्बे में धार्मिक उत्सव का माहौल देखा गया।
-
सुबह की आरती और पूजा-अर्चना के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा विधियों के साथ माँ दुर्गा का आह्वान किया गया। मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया गया था, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी, और सभी ने मिलकर माँ की आरती में सम्मलित हुवें।
भारत संवाद न्यूज़ लाइव
श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और भक्तिभाव देखने को मिला। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी इस पवित्र अनुष्ठान में शामिल होकर माँ दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। जयकारों और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन ने संभाली, जिससे पूजा के दौरान कोई व्यवधान नहीं हुआ।