
ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 9981757273
आज शाजापुर में विश्व हिन्दू परिषद ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल वाहन रैली का आयोजन किया। विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी और इसी क्रम में देश भर स्थापना के कार्यक्रम आयोजित किए गए शाजापुर में भी कार्यक्रम संपन्न किया गया। शाजापुर आयोजन की शुरुआत मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर से हुई, जहां संत श्री जानकीदास जी महाराज ने आशीर्वचन प्रदान कर कार्यकर्ताओं को धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के मूल्यों पर चलने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में प्रांत के अधिकारी सोहन जी होलकर ने संगठन की भूमिका और भविष्य की कार्ययोजना पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में वाहनों के साथ रैली निकाली गई। रैली का मार्ग मां राजराजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, नई सड़क, चौक बाजार, सोमवारिया बाजार, मगरिया चौराहा होते हुए पुनः बस स्टैंड से होते हुए वापस राजराजेश्वरी मंदिर पर समाप्त हुआ। रैली में शामिल कार्यकर्ता ध्वज और नारों के साथ उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते नजर आए। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे