Uncategorized

धूमधाम से होगा दशहरा उत्सव का आयोजन  आयोजन को लेकर धन संग्रह में जुटे समिति सदस्य, नगरवासी भी कर रहे बढ़-चढ़कर  सहयोग धन संग्रह के लिए निकले समिति सदस्य व पदाधिकारी

10 सितम्बर 2025

ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 9981757273

शाजापुर। 2 अक्टूबर 2025 को नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए गठित दशहरा उत्सव समिति द्वारा तैयारियां की जा रही है और दशहरा उत्सव समिति सदस्यों द्वारा धनसंग्रह के लिए नगरवासियों से संपर्क किया जा रहा है और नगरवासी भी समिति सदस्यों का बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।

गौरतलब है गत दिनों श्री कृष्ण व्यायामशाला द्वारा संचालित सर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पं. आशीष नागर ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें इस वर्ष के दशहरा उत्सव समिति का गठन करते हुए सर्व सम्मति से अध्यक्ष दीपक चौहान, सह संयोजक जलज ठाकुर, सचिव मनीष सिसौदिया व कोषाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति को नियुक्त किया गया। उक्त सदस्यों के साथ-साथ सर्व हिन्दू उत्सव समिति के कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रतिदिन नगरवासियों से दशहरा उत्सव के सफल आयोजन हेतु प्रतिदिन धूप, बारिश की चिंता किए बगैर नगर में धन संग्रह के लिए निकल रहे हैं। जिन्हें नगरवासी भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। मंगलवार को भी समिति सदस्यों ने दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष दीपक चौहान व सर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पं. आशीष नागर के नेतृत्व में जय श्री राम के जयघोष के साथ धनसंग्रह अभियान की शुरूआत की। इसके बाद समिति सदस्यों ने वरिष्ठों के निर्देशन में धनसंग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!