
Uncategorized
बिजली के तार की चपेट में आई महिला,खेत से घर लौटते समय करंट लगने से 60 वर्षीय महिला की मौत
9 सितंबर 2025
ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर जिले के कड़वाला गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। खेत से घर लौटते समय बिजली के तार की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान मांगी बाई पत्नी कनीराम के रूप में हुई है। घटना शुजालपुर सिटी थाना क्षेत्र की है। महिला जब अपने खेत से घर की ओर लौट रही थी। रास्ते में पड़े बिजली के तारों की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को खटिया पर लेकर उनके घर पहुंचाया। रास्ते में जंगल और भरे हुए पानी के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।