E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorized

नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि नाईक के प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

सनावद। खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद प्रथम बार नगर आगमन पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस का शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वागत रखा गया। जिला अध्यक्ष ने आगामी 5 सितंबर को वोट चोरों गद्दी छोड़ो रैली में शामिल होने की अपील करते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से आने की अपील की। जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं की बात पर दो नावों पर सवार कार्यकर्ताओं के मुद्दे पर स्लीपर सेल को ऊपर वाले चलने नहीं देंगे इस बात को सख्त लहजे में कही।

खरगोन जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रवि नाइक के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सनावद शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वागत समारोह रखा गया था।जिसमें जिला अध्यक्ष ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी से मिले दिशा निर्देशों के संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्य योजना पर प्रकाश डाला। संगठन को सक्रिय बनाने की बात कही। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नरेंद्र पटेल ने कांग्रेस संगठन और निर्वाचित पदाधिकारी से अपने क्षेत्र के साथ-साथ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में भी कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक ले जाने की बात कहते हुए खरगोन में अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंचें। यह बात ब्लॉक कांग्रेस शहर कांग्रेस एवं कांग्रेसी पार्षदों से कही। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नाइक ने अपने उद्बोधन में कहा कि विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी द्वारा नरेंद्र मोदी की एक तरफ नीति के खिलाफ पूरे देशभर में बिगुल फूंका जा चुका गया है। उसी का नतीजा है कि बिहार और अन्य राज्य में वोट चोरी की बात सामने आई है। प्रदेश में भी भाजपा द्वारा वोट चोरी कर सरकार बनाने का जो हथकांड अपनाया गया। उसी के खिलाफ कांग्रेस की एक बड़ी रैली का आयोजन जिला मुख्यालय पर 5 सितंबर को होगा। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य नेता शामिल होंगे। श्री नायक ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी में उन कार्यकर्ताओं को जिला ब्लॉक मंडल बूथ स्तर पर जवाबदारी दी जाएगी। जो पार्टी और संगठन के लिए अपना समय दे सके। वह समय गया जब नेताओं की सिफारिश से सीधी नियुक्ति होती थी। कार्यकर्ताओं द्वारा अपने उद्बोधन में जो लोग कांग्रेस के साथ रहकर दूसरे दलों के पाले में जाकर बैठते हैं। इस बात पर नाइक ने कहां की कांग्रेस में स्लीपर सेल की संभावना खत्म हो गई है। पूर्व में जितने भी लोग इस तरह की गतिविधि में लिप्त है। और पार्टी को नुकसान पहुंचाते रहे। उन लोगों को अब कांग्रेस पार्टी सहन नहीं करेगी। कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस की कार्य योजना के तहत विभिन्न कार्य और दायित्व देने की बात भी मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच साझा करते हुए उनका विस्तार से समझाया। इस दौरान मोहन मलगाया जय शिंदे इशरत बेग सहित अन्य नेताओं ने भी अपना उद्बोधन देकर कांग्रेस पार्टी को कैसे मजबूत करें। यह बात रखी। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक विद्यार्थी ने बताया कि इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्हें कांग्रेस संगठन को अपने क्षेत्र में सक्रिय बनाने की बात कहने के साथ ही आगामी 5 सितंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित रैली में शामिल होने की अपील की गई। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष आफताब हिलाल एवं आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष चौधरी ने व्यक्त किया। इस दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला तेजिंदरपाल सिंह कपूर रवि यादव मुकेश कौशल शेख साकरिन गौतम विधार्थी सुनील गुप्ता जर्रार अहमद लोकेंद्र बेसवार जितेन्द्र सोलंकी अनिल बारे सोनू पेंटर सहित ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!