
राष्ट्रीय राजमार्ग-30 की बदहाल स्थिति पर व्यापारी संघ केशकाल ने जताई नाराज़गी
मोहम्मद अकरम कि रिपोर्ट
जिला कोंडागांव
राष्ट्रीय राजमार्ग-30 की बदहाल स्थिति पर व्यापारी संघ केशकाल ने जताई नाराज़गी
केशकाल।
व्यापारी संघ केशकाल ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 की जर्जर हालत को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संघ ने एसडीएम केशकाल को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि केशकाल घाट से लेकर डिपो तक का मार्ग पिछले कई महीनों से पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है।
संघ ने बताया कि इस मार्ग पर रोज़ाना दर्जनों दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और छोटे चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। बस्तर संभाग की जीवनरेखा माने जाने वाले इस मार्ग की बदहाली से यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई है।
व्यापारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क की मरम्मत और गड्ढों को भरने का कार्य शुरू नहीं किया जाता है, तो नगरवासी जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसमें धरना-प्रदर्शन, नगर बंद और चक्का जाम जैसे कठोर कदम भी उठाए जाएंगे। संघ ने साफ कहा है कि इसकी पूरी जिम्मेदारी केशकाल प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की होगी।