Uncategorized

वाराणसी लोजपा (रामविलास) के कैंट विधानसभा प्रभारी बने अनिल जायसवाल।

सावंदाता विवेक सिनहा
भारत सवांद न्यूज़
वाराणसी उत्तरप्रदेश
वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वाराणसी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के द्वारा चौकाघाट स्थित आवास पर वुधवार को आयोजित कार्यक्रम मे अनिल कुमार जायसवाल को कैंट विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान के माध्यम से निरंतर लोगो को जोडकर पार्टी विस्तार किया किया जा रहा है। वर्तमान में जिला महासचिव पद पर कार्य कर रहे अनिल जायसवाल को पार्टी प्रति, समर्पण, परिश्रम देख उन्हे कैंट विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला उपाध्यक्ष रिम्पी सिंह ने बताया की पार्टी में युवाओं एवं महिलाओं को प्रमुख रूप से प्राथमिकता दी जा रही है। महानगर अध्यक्ष आयुष पांडे ने बताया कि हमारे पार्टी में छोटे, बड़े, अमीर, गरीब तथा सभी वर्ग का तहे दिल से स्वागत है। जल्द ही लोगों को घर-घर जा करके जोड़ने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष रिम्पी सिंह, महानगर अध्यक्ष आयुष पांडे, सौरभ श्रीवास्तव, संतोष कुमार निगम, विनय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!