E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorized

अनिलोप सनावद के संयोजक बने अनिल चौधरी व सचिव संजय मालवीय।

रिपोर्ट सुधीर बैसवार

सनावद। अखिल निमाड़ लोक परिषद निमाड़ की प्रतिनिधि संस्था हैं जो विगत 23 वर्षों से काम कर रही हैं। निमाड़ी भाषा,संस्कृति, साहित्य,कला,गीत संगीत के प्रसार प्रसार के लिए यह संस्था निरंतर प्रयासरत हैं।

नगर में अनिलोप की सनावद इकाई की कार्यकारिणी गठन किया गया। लायंस क्लब,निमाड़ संस्कृति कला मंच के संचालक और विभिन्न सामाजिक,साहित्यिक,गीत संगीत संस्थाओं में अग्रणी भूमिका निभाने वाले युवा समाजसेवी अनिल चौधरी को संयोजक बनाया गया वही रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजय मालवीय को सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

उपाध्यक्ष के रूप में डॉक्टर कमलेश चौधरी,कमल पटेल, सहसंयोजक अनिल बिरला,कोषाध्यक्ष सुधीर जैन बनाए गए। डॉक्टर शैलेन्द्र चौकड़े,डॉक्टर सुरेश राका,दीपक पगारे,सुरेश अत्रे और जगदीश शाह को संरक्षक बनाया गया। इस अवसर पर पारस बिरला,गौरव मंडलोई,पिंटू सेन,डॉक्टर महेश चौहान ने अखिल निमाड़ लोक परिषद की सदस्यता ग्रहण की। अनिलोप के 2600 सदस्य निमाड़ी विधाओं के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इस अवसर पर अनिलोप के संरक्षक पद्मश्री जगदीश जोशीला,अध्यक्ष हरीश दुबे,महासचिव राम परिंदा,कोषाध्यक्ष हरिवल्लभ शास्त्री सहित पदाधिकारियों व नगर की विभिन्न संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों ने अनिलोप की सनावद इकाई के सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!