टॉप न्यूज़यूपी

सेवाश्रम अधिवक्ता संघ ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली तिरंगा यात्रा

रिपोर्ट-ब्रजेश पोरवाल 7017774931

इटावा 14 अगस्त । आजाद भारत में भारत वासियों के स्वतंत्र साँसे लेने के लिए माँ भारती के लाखों अमर सपूतों ने हँसते हँसते अपने जीवन को बलिदान कर दिया उक्त उद्गार कलेक्ट्रेट परिषर में सेवाश्रम अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष अवनीश यादव एडवोकेट के नेतृत्व में कचहरी परिसर में आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए सेवाश्रम प्रमुख चौधरी अमित त्रिपाठी एडवोकेट ने व्यक्त किये। सेवाश्रम अधिवक्ता संघ जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा आजादी हमे खैरात में नही मिली है इसे संजो कर रखना है

79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा को जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद सिंह गौर एडवोकेट ने तिरंगा झण्डा फहराकार रवाना किया। यात्रा में एक सैकडा से अधिक अधिवक्ताओं ने भाग लिया और सभी अधिवक्ता देश भक्ति से औत् प्रोत् होकर भारत माता की जय , इंकलाब जिंदाबाद, वंदे मातरम्, सुभाष चंद्र बोस अमर रहें, सरदार भगत सिंह अमर रहें, चंद्र शेखर आजाद अमर रहें, सरदार बल्लभ भाई पटेल अमर रहें जैसे गगन भेदी नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में महिला अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष विनोद सविता एडवोकेट, मनोज कुलश्रेष्ठ एडवोकेट, आशीष मिश्रा एडवोकेट, संश्लेष चंद्र पोरवाल एडवोकेट, प्रवेश शर्मा , सुनील शर्मा एडवोकेट, बृृजेन्द्र सिंह चौहान एडवोकेट, सिद्धार्थ दीक्षित एडवोकेट, राजेश त्रिपाठी एडवोकेट, श्वेता शर्मा एडवोकेट, ज्योति राव एडवोकेट, मोनिका अग्निहोत्री एडवोकेट, अल्पी गौतम एडवोकेट, कु. अंकेश एडवोकेट, सेवाश्रम कोषाध्यक्ष प्राची सक्सेना, समेत बड़ी संख्या मे अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

Nitin Dixit Etawah Bureau Chief

नितिन दीक्षित भारत संवाद न्यूज़ के इटावा जिले के ब्यूरो चीफ हैं. नितिन दीक्षित वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!