
विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन
रिपोर्ट सुधीर बैसवार
बेड़िया / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विधायक सचिन बिरला ने गुरुवार को ग्राम डुडगांव में तिरंगा फहराया और तिरंगा यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और भारत माता के जयघोष से संपूर्ण वातावरण राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत हो गया। तिरंगा यात्रा का आयोजन भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक भारतवासी अपने घरों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराएगा। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रप्रेम की अनुभूति कराता है। तिरंगा राष्ट्र के गौरव और सम्मान का प्रतीक है।तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक और साथियों ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
तिरंगा यात्रा में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पंवार,दिलीप पटेल,गोविंद बिरला,सरपंच चंद्रपालसिंह सोहनेर,नरेंद्र गावशिंदे,राजेंद्र नामदेव,चेतन राठौड़,राकेश वर्मा बिरजू वर्मा,प्रेमलाल सिनगुने प्रेमलाल, बिरला,संजय पाठक, गोपाल कानूनगो,झवर पटेल,धर्मेंद्र भाटिया, नानकराम मटका, राकेश छलोत्रा सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।