
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorized
भाजपा नगर मण्डल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ता हुऐ शामिल
भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से गूँज उठा नगर
रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद/हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर के नेतृत्व में बस स्टेंड से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा बस स्टेंड से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुऐ पुनः बस स्टेंड गांधी प्रतिमा पहुँची जहाँ सेना के जवानों का पुष्प हार से स्वागत कर तिरंगा यात्रा समापन किया।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वन्दे मातरम के जय घोष से नगर गूँज उठा।
तिरंगा यात्रा मे सैकड़ों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सेना के जवान और नगर नागरिको ने शामिल होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाया।