
रिपोर्ट-ब्रजेश पोरवाल 7017774931
इटावा 11 अगस्त । सेवाश्रम की एक बैठक आज विकास कॉलोनी इटावा में सम्पन्न हुई बैठक अध्यक्षता सेवाश्रम प्रमुख चौधरी अमित त्रिपाठी एडवोकेट ने तथा संचालन सेवाश्रम के पूर्व उपाध्यक्ष शिवशंकर शाक्य ने किया ।
बैठक में संगठन को और गतिशील बनाने सामाजिक धार्मिक कार्यों में सतत सहभागिता करने पर व्यापक विचार विमर्श हुआ सेवाश्रम प्रमुख ने संगठन के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता अरुण कुमार उर्फ शहंशाह को सेवाश्रम इटावा नगर अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की अरुण कुमार को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर सेवाश्रम कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत कर शुभकामनाएं दीं नवनियुक्त नगर अध्यक्ष ने सेवाश्रम की अवधारणा के अनुकूल काम करने और सेवाश्रम कार्यकर्ताओं के सुख दुख में हमेशा सहयोग करने को आश्वस्त किया बैठक में सेवाश्रम कोषाध्यक्ष प्राची सक्सेना, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्निहोत्री, लालजी दुबे, जिला बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष शशिबाला चतुर्वेदी एडवोकेट, मनोज दुबे, विजय कश्यप, अमोल यादव, राज तिवारी, धीरज वर्मा आदि मौजूद रहे समापन पर खाटू श्यामजी का जयघोष और सेवाश्रम जिंदाबाद के नारे लगाए गए ।