Uncategorized

प्रधानमंत्री फसल बीमा की क्षति पूर्ति की प्रथम किस्त की राशि किसानों के बैंक खातों में जमा हुई

छतरपुर जिले के 14 हजार से अधिक किसानों के खातों में 1 करोड़ 61 लाख 34 हजार 101 रुपए की राशि अंतरित

सोमवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत रबी 2024-25 एवं पिछले वर्षों मौसमों के फसल बीमा दावो की पहली किस्त डी.बी.टी से पात्र किसानो के बैंक खातों में अंतरित की गई। यह राशि केन्द्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिला झुझुनू राजस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंतरित की गई। जिसमें कई राज्यों के फसल बीमा दावो के किसानो की राशि शामिल है। इस कार्यक्रम का छतरपुर जिले में सीधा लाइव प्रसारण कलेक्टर कार्यालय में स्थित एन.आई.सी. कक्ष में रखा गया। जिससे उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास छतरपुर एव डा. अनिल कुमार मिश्रा डा. रवीश कुमार सिंह सहायक संचालक एवं बरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एव लाभान्वित होने वाले किसान तथा फसल बीमा कंपनी के मैदानी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उप संचालक कृषि कल्याण तथा कृषि विकास के.के. वैध ने बताया कि उपरोक्त समारोह में छतरपुर जिले के फसल बीमा में लाभान्वित होने वाले 14 हजार 117 किसान शामिल हैं। रबी मौसम 2023-24 के 11340 किसानों को फसल बीमा दावा राशि 9511886.47 रुपए एवं 2024-25 के 1743 किसानों को 1639811.33 रुपए और खरीफ मौसम 2024 में 1034 किसानों को फसल बीमा दावा राशि 4982404.93 रुपए अंतरित की गई है। जिले के 14177 किसानों के बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 61 लाख 34 हजार 101 रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!