Uncategorized

भगवान श्री महाकाल मंदिर मे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्निक, महारुद्र अनुष्ठान व उत्तम जलवृष्टि के लिए पर्जन्य अनुष्ठान किया

भगवान श्री महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का लगा भोग, भक्तों को भी मिला प्रसाद

वरिष्ठ संवाददाता – निरंजन उदीवाल उज्जैन,09 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक शनिवार को सावन पूर्णिमा, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तम जल वृष्टि के निमित्त पर्जन्य अनुष्ठान में शामिल होकर पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री ने सपत्नीक भगवान श्री महाकाल के दर्शन कर विधिवत अभिषेक व पूजन किया। उल्लेखनीय है कि कम वर्षा वाले क्षेत्रों में उत्तम जल वृष्टि की कामना के लिए 66 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ महारुद्र अनुष्ठान किया गया। महारुद्र अनुष्ठान पंडित घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल मंदिर में दर्शन के पूर्व भेरूगढ़ स्थित श्री केशरिया नाथ मणिभद्र तीर्थ धाम पहुंचकर भगवान श्री पार्श्वनाथ, भगवान महावीर स्वामी और भगवान मणिभद्र के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर चातुर्मास कर रहे जैन संत परम पूज्यनीय श्री अशोक सागरसूरीश्वर जी महाराज की चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रावण माह के अंतिम दिवस पुजारी परिवार की ओर से भस्मारती में श्री महाकालेश्वर भगवान को सवालाख लड्डूओं का भोग लगाया गया

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भगवान श्री महाकालेश्वर को भस्मारती मे राखी बांधी गईं।

 श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को भस्मार्ती में पुजारी परिवार के श्री अमर पुजारी द्वारा सवा लाख लड्डूओ का भोग लगाया गया। पूर्णिमा के प्रथम पूजन पंचामृत पूजन , श्रृंगार के बाद भगवान श्री महाकाल को भस्म अर्पित की गई। जिसके पश्चात भगवान श्री महाकालेश्वर को पुजारी परिवार द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रथम राखी बांधी गई। पुजारी श्री धर्मेंद्र शर्मा द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को भोग लगाकर आरती सम्पन्न की गई।

कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रौशन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को शॅाल श्रीफल प्रसाद भेंट कर सम्मान‍ित किया । इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, श्री संजय अग्रवाल , श्री ओम जैन, आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाए देते हुए भगवान श्री महाकाल से प्रार्थना की है कि सभी के जीवन में सुख समृद्धि एवं मंगल कार्य हो। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि माताओ और बहनों को सशक्त बनाने की दिशा में अनेक प्रयास किए जा रहे है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!