
मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू का जन्मोत्सव कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया।
थांवला में कार्यकर्ताओं की सभा के पश्चात जन्मदिन उत्सव, केक काटकर दी बधाइयाँ।
रियाबड़ी/मेड़ता से भाजपा विधायक लक्ष्मणराम कलरू का जन्मोत्सव थांवला कस्बे के गोलाई स्थित एक निजी भोजनालय में कार्यकर्ताओं द्वारा उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ थांवला मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की परिचय सभा से हुआ, जिसके बाद विधायक के जन्मदिवस का उत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विधायक कलरू को कार्यकर्ताओं ने केक कटवाकर बधाइयाँ दीं और उनके दीर्घ जीवन व उत्तम स्वास्थ की प्रार्थना की। कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद सदस्य मनोहर सिंह, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष मदनराम गौरा, थांवला मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह, बाड़ीघाटी से शंकरलाल बंजारा, युवा भाजपा कार्यकर्ता जसाराम गुर्जर और दीपक चौधरी, निंबोला सरपंच रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुआ। समारोह में भाजपा युवा मोर्चा नागौर के संयोजक नितिन सिंह, सुरेंद्र सिंह, राकेश बूटीवाल, रोहिताश सिंह, सुखाराम रावत, मोहनराम मेघवाल, नेमीचंद सैन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक कलरू ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए संगठनात्मक एकजुटता और जनकल्याण को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
भारत संवाद/नागौर/मुरलीधर पारीक