*कुशवाहा समाज ने राधा कृष्ण मंदिर में भुजरिया का त्यौहार मनाने के लिए विकास कुशवाहा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया*
एमपी डिप्टी स्टेट हेड जितेंद्र राठौर पहलवान की रिपोर्ट
आष्टा नगर के स्थानीय काछी मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पटेल जगदीश कुशवाहा के नेतृत्व में समस्त कुशवाहा समाज में धोनी यंत्र के माध्यम से सूचित करते हुए रविवार को समस्त कुशवाहा समाज जनों की उपस्थिति में मीटिंग का आयोजन किया गया सभी कुशवाहा समाज बंधुओ ने आगामी कुशवाहा समाज का परंपरागत त्योहार रक्षाबंधन भुजरिया पर्व को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाने के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए विकास कुशवाह को मनोनीत किया गया साथ ही उपाध्यक्ष विनोद कुशवाहा सचिव पद के लिए रुद्र कुशवाह के नाम का चयन किया नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पदाधिकारी का ढोल नगाड़े एवं आतिशबाजी चलाकर मिठाई खिलाकर पुष्प माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने जिला कुशवाहा समाज की ओर से आव्हान करते हुए कहा कि हम हमारे पूर्वजों के परंपरिगत त्योहार रक्षाबंधन भुजरिया जन्माष्टमी को बड़े ही उत्साह उमंग एवं आपसी प्रेम भाईचारे के साथ धूमधाम से मनाएंगे इस अवसर पर कुशवाहा समाज अध्यक्ष रवि कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी सेवाराम कुशवाहा, युवा समाजसेवी राम कुशवाहा,लव कुश जयंती पूर्व अध्यक्ष नारायण कुशवाहा, कृषि व्यवसायिक धरम कुशवाहा, सोनू कुशवाह, लोकेश कुशवाहा, गोपाल कुशवाहा, पवन कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, जुगल कुशवाहा, मोहन कुशवाहा आदि कुशवाहा समाज बंधु उपस्थित रहे सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष विकास कुशवाहा को बधाई शुभकामनाएं दी