Uncategorized

स्कूल-कालेज में हों संचालित हों वेद विद्या पाठ्यक्रम- महामंडलेश्नर शैलेश आनंद गिरी महाराज

29 जून 2025

ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत शाजापुर

सर्व ब्राह्मण समाज का प्रतिभा प्रोत्साहन एवं अभिनंदन समारोह संपन्न

शाजापुर: सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को प्रतिभा प्रोत्साहन एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि जूना अखाड़ा उज्जैन के महामंडलेश्वर स्वामी शैलेश आनंद गिरि महाराज ने कहा कि स्कूल और कालेज में वेद विद्या पाठ्यक्रम का संचालन होना चाहिए। जिससे बच्चों और युवाओं को इनका ज्ञान मिले। वह वेद, पुराण, शास्त्रों से जीवन की कला, धर्म-कर्म, अध्याम को समझ सकें। हमारे पास दो हाथ हैं, एक हाथ में शास्त्र तो दूसरे में शस्त्र होना चाहिए। ब्राह्मण को याचक नही अयातक होना चाहिए। ब्राह्मण तो हमेशा से सदमार्ग दिखाने वाला रहा है। हाथ में कलावा और जनेऊ धारण कर लेना ही धर्म नही। उसके साथ हमारा जीवन सदाचारी होना चाहिए। वर्तमान में देखा जा रहा है कि लोग धार्मिक स्थानों पर पर्यटन की दृष्टि से पहुंच रहे हैं, यह गलत है। धार्मिक स्थानों पर तीर्थाटन के लिए जाएं और धर्मलाभ लें। आयोजन में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलगुरु पंडित अर्पण भारद्वाज भी अतिथि के रुप में शामिल रहे। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं को कहा कि आज हर कोई नौकरी के पीछे भाग रहा है। जबकि उचित मार्ग स्वरोजगार है। क्योंकि नौकरी में हमारा स्व खत्म हो जाता है। हम हमेशा किसी न किसी के अधिन ही रहते हैं। जबकि स्व रोजगार हमारा होता है, इससे हम आगे बढ़ने के साथ समाज और युवाओं को भी आगे बढ़ा सकते हैं। राष्ट्रीय अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि गोवा की आज अलग ही पहचान है। जबकि उसकी पहचान भगवान श्री परशुराम जी के मान से होनी चाहिए। भगवान परशुराम जी की महिमा जन-जन तक पहुंचाने के लिए जल्द ही गोवा में राष्ट्रीय सम्मेलन ब्राह्मण समाज द्वारा किया जाएगा।

सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दिलीप शर्मा, उपाध्यक्ष महेंद्र आचार्य और युवा इकाई अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा भोला ने बताया कि प्रतिभा प्रोत्साहन एवं अभिनंदन समारोह में समाज के आठ महापुरुष जो अब इस दुनिया में नही हैं, किंतु उनके सदकार्य आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। उनको ब्राह्मण रत्न की उपाधी देकर स्वजन को सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी मोहित व्यास ने बताया कि आयोजन में समाज के कार्य व जनसेवा में अग्रणी 70 वरिष्ठ समाजजन और 50 से अधिक मैधावी विद्यार्थियों का सम्मान आयोजन में किया गया। समारोह में मंच पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पं. संतोष जोशी, लघु उद्योग भारती के प्रदेश पदाधिकारी दिनेश तिवारी,भाजपा नेता दिनेश शर्मा, सर्व हिंदु उत्सव समिति अध्यक्ष आशीष नागर, व्यवसायी विनित दिक्षित, मेघचंद्र शर्मा व सीमा शर्मा और संतोष शर्मा मौजूद रहीं। आयोजन को लेकर समाजजन में उत्साह का माहौल रहा। कई दिनों से इस आयोजन की तैयारी की जा रही थी।

सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

समारोह में शिक्षा व अन्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सम्मान पाने को लेकर विद्यार्थी उत्साहित दिखाई दिए। जैसे ही मंच पर अतिथियों ने उन्हें सम्मान स्वरुप भगवान श्री परशुराम का चित्र भेंट किया। वह काफी खुश नजर आए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यअतिथि महामंडलेश्वर शैलेश आनंद गिरी महाराज को स्मृति चिन्ह भेंट करते समाजजन।

आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल रहे समाजजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!