
लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में मंडला ईकाई का हुआ गठन
ब्यूरो रिपोर्ट मण्डला जितेंद्र कुमार भलावी
मण्डला। गुरूवार को लघु उद्योग भारती मंडला ईकाई का गठन कार्यक्रम का आयोजन झंकार भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमति सम्पतिया उईके उपस्थित रही। वहीं अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, हरि सिंह भदौरिया महासचिव महाकौशल अंचल, प्रदेश महामंत्री अरूण सोनी, मनीष सिंह संयुक्त सचिव महाकौशल अंचल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यवाहक संतोष कोष्ठा मंचासीन रहे। यहां पर मां भारती के तैल्यचित्र पर उपस्थित अतिथियों ने माल्यार्पण किया। वहीं अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हरि सिंह भदौरिया महासचिव महाकौशल अंचल ने लघु उद्योग भारती के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पूरे भारत में 31 वर्षो से लघु उद्योग भारती काम करते आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत के 600 जिलों में ईकाई का गठन किया जा चुका है इसी कड़ी में गुरूवार को मंडला गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद में उद्योगपति अनिल वीरानी नियुक्त किए गए जिनका पुष्पमाला से स्वागत किया गया। वहीं महासचिव-नीतेश (हनी) अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र पमनानी, विनीत जैन, आशीष अग्रवाल, संयुक्त सचिव कन्हैया नंदा, सहसचिव इशू गुप्ता उदयपुर, अनुपम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शैलेश खंडेलवाल, सह-कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल(सीए), कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश जायसवाल, सुशील पमनानी, दिनेश पोपटानी, रीतेश अग्रवाल, गिरीश चंदानी, प्रशांत अग्रवाल की नियुक्ति करते हुए घोषणा की गई। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।
वहीं उपस्थित अतिथियों का स्मृति चिन्ह से स्वागत किय गया। वहीं आभार प्रदर्शन नितेश अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्रीमति सम्पतिया उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का लघु उद्योग भारती का विजन मिशन स्वरोजगार के साथ उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करना सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के समय सतत विकास के परिणामस्वरूप देश का सतत विकास होगा। उद्योग को एक परिवार के रूप में संचालित करना जिसमें मालिक, कर्मचारी, ग्राहक और आपूर्तिकर्ता इस परिवार के सदस्य होंगे। लाभकारी रोजगार को बढ़ावा देना ताकि प्रत्येक व्यक्ति को सभ्य जीवन स्तर मिल सके प्रतिस्पर्धात्मकता के साथ गुणवत्ता में उत्पादकता में निरंतर वृद्धि बनाए रखना सूक्ष्म एवं लघु उद्योग में स्वदेशी प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना सूक्ष्म एवं लघु उद्योग में अनुसंधान एवं विकास गतिविधि को प्रोत्साहित करना उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग के लिए सूक्ष्म एवं लघु उद्योग की स्थापना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है सब्सिडी सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से लघु उद्योगों को बढ़ावा देते हुए रोजगार के अवसर खोल रही हैं।
प्रदेश महामंत्री अरूण सोनी ने कहा कि लघु उद्योग भारती भारत का सबसे बड़ संगठन है जो छोट उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है। संगठन की अनेक मांगे जो व्यापार हित में थी उन्हें सरकार ने माना है। उत्पादकता में सुधार के लिए मार्गदर्शन गुणवत्ता एवं तकनीकी उन्नयन एवं आधुनिकीकरण बेहतर प्रबंधन बिक्री संवर्धन एवं विपणन सहायता कच्चे माल की खरीद महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना सम्मेलन, सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित के साथ बेहतर उद्यमी, कर्मचारी और ग्राहक संबंधों के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण बेहतर प्रतिनिधित्व के लिए विभिन्न पैनल बनाना बेहतर उत्पाद प्रदर्शन के लिए व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों में भागीदारी उदगम प्रमाण पत्र भारत सरकार ने निर्यातक इकाइयों को मूल प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए लघु उद्योग भारती को अधिकृत किया है। लघु उद्योग भारती सरकारी बोर्डो समितियों के पैनल में भारत सरकार द्वारा गठित सभी महत्वपूर्ण समितियों बोडौं एजेंसियों में लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है। लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी द्वारा लघु उद्योग भारती के कार्य का विवरण दिया गया व लघु उद्योग भारती द्वारा प्रदेश व देश ने किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि ये राष्ट्र का सबसे बड़ा संगठन है जो लघु और माध्यम उद्योगों के लिए कार्य करता है। उद्योग निगम द्वारा लघु उद्योग भारती के सहयोग से उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए कार्य करती है। सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को पर्यावरण अनुकूल तरीके से संचालित करना आर्थिक असंतुलन का मुकाबला करने के लिए अनुषंगीकरण, क्लस्टर निर्माण के माध्यम से विनिर्माण गतिविधि का विकेंद्रीकरण अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मकता प्राप्त करने के लिए कौशल विकास के माध्यम से मानव संसाधनों की क्षमता निर्माण को बढ़ाना लघु उद्योग भारती के उद्देश्य लघु उद्योग
भारती लघु उद्योगों को निम्नानुसार सहायता प्रदान करती है। इस दौरान समाजसेवी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।