Uncategorized

कोलकाता में अब लॉ की छात्रा के साथ दुष्कर्म, बीजेपी बोली- ममता बनर्जी की वजह से हो रहा है ये

कौशिक नाग -कोलकाता                                                                                                                             कोलकाता में अब लॉ की छात्रा के साथ दुष्कर्म, बीजेपी बोली- ममता बनर्जी की वजह से हो रहा है ये                         कोलकाता के कस्बा इलाके में एक लॉ छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई की गई है. मामले में लॉ कॉलेज के दो वर्तमान छात्रों और एक पूर्व छात्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 25 जून की शाम 7:30 से 8:50 बजे के बीच हुई. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों में से दो लॉ कॉलेज के वर्तमान छात्र हैं, जबकि तीसरा पूर्व छात्र है. दो छात्रों को गुरुवार शाम को तालबगान इलाके से हिरासत में लिया गया था. उनकी जानकारी के आधार पर, मुख्य आरोपी के रूप में पहचाने गए पूर्व छात्र को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने द टेलीग्राफ को बताया, “तीनों संदिग्ध हिरासत में हैं. जबकि पूर्व छात्र मुख्य आरोपी है, हम अन्य दो की संलिप्तता की जांच कर रहे हैं.”पुलिस ने बताया कि 25 जून को कोलकाता लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखोपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है. एफआईआर में नामजद आरोपियों को मामले की उचित जांच के उद्देश्य से पुलिस हिरासत में भेजने के लिए ए.सी.जे.एम. अलीपुर, दक्षिण 24 परगना के समक्ष पेश किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, “ऐसी घटनाएं यहां एक के बाद एक होती रहेंगी क्योंकि मुख्यमंत्री हमेशा दुष्कर्म की घटनाओं को ‘छोटा मामला’ बताकर उन्हें कमतर आंकने की कोशिश करतीं हैं. यह उसी मानसिकता का नतीजा है.”

Koushik Nag

কৌশিক নাগ ভারত সংবাদ নিউজের কলকাতা ব্যুরো চিফ কৌশিক নাগ বর্তমানে টিভি, ওয়েব সহ ভারত সংবাদ নিউজ গ্রুপের সমস্ত প্ল্যাটফর্মে অবদান রাখছেন।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!