
नवागत ज़िलाधिकारी की नई पहल, ऑनलाइन शिकायत को नया पोर्टल लॉन्च किया
शिकायत दर्ज करते ही मिलेगी पर्ची, तय समय मे करना होगा समाधान
जिले के अलग अलग विभागों से सम्बन्धित समस्याओं की शिकायत के लिये दर दर भटक रहे लोगों और जानकारी के अभाव मे उचित न्याय से वंचित जनता की पकेशनी को देखते हुए नवागत ज़िलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने एक नया पोर्टल लॉन्च किया है।
इस निराकरण पोर्टल पर लोग अपनी शिकायतें दर्ज कराकर तुरंत शिकायत पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। सोमवार को सभी एसडीएम, ईओ, कानूनगो और लेखपालों के साथ बैठक कर डीएम ने जनता की समस्याओं का समाधान जल्द करने के लिए कड़े निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बताया कि बलिया का कार्यभार संभालने के बाद उनका मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का तेज और सटीक निस्तारण करना है। नए पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही स्वचालित रूप से एक शिकायत नंबर जनरेट होगा। शिकायतकर्ता को विस्तृत जानकारी के साथ पर्ची दी जाएगी। पहले शिकायत पर्ची केवल तहसील दिवस पर दी जाती थी। अब नई व्यवस्था के तहत जिलाधिकारी कार्यालय, सीडीओ कार्यालय, तहसील, ब्लॉक, नगर पालिका और नगर पंचायत में रोजाना शिकायतें स्वीकार की जाएंगी। प्रशासन की प्राथमिकता अपने नागरिकों की परेशानियां का सही समय पर और सही तरीके से निवारण करने जिससे आमजन को अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर भटकना न पड़े !