टॉप न्यूज़यूपी

फतेहपुर: यू.पी. 112 की तत्परता से हादसे के घायल को समय पर मिला उपचार, आमजन ने की सराहना

भारत संवाद न्यूज

                भारत संवाद न्यूज


फतेहपुर,: ब्यूरो रिर्पोट 

जनपद फतेहपुर में सड़क दुर्घटना के बाद यू.पी. 112 की पीआरवी 6264 टीम ने समय पर पहुंचकर इंसानियत और सेवा भाव की मिसाल पेश की। हादसे की सूचना मिलते ही टीम ने महज 4 मिनट में मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।

घटना विवरण:>>कॉलर ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई है। सूचना मिलते ही पीआरवी 6264 मौके पर पहुंची। घायल की पहचान दुर्गेश कुमार पुत्र दीनानाथ द्विवेदी, निवासी अयाहशाह बहुआ थाना गाजीपुर, फतेहपुर के रूप में हुई।

 

एक नज़र : Fatehpur: लौह पुरूष सरदार पटेल की जयंती पर पूर्व राज्य मंत्री वर्तमान विधायक राजेंद्र पटेल ने एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स के पदाधिकारी को सम्मानित किया*

घायल को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया।

पीआरवी टीम के सदस्य:>>कमांडर: आरक्षी विवेक कुमार  सब कमांडर: आरक्षी मिलेन्द्र सिंह  

पायलट: मु.आ. उपकार तिवारी

👉 पीआरवी 6264 की तत्परता की कॉलर और आसपास मौजूद लोगों ने खुले दिल से सराहना की।
👉 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में आपातकालीन सेवाएं लगातार प्रभावी कार्य कर रही हैं।

shubham gupta

शुभम गुप्ता भारत संवाद न्यूज़ के फ़तेहपुर ब्यूरो हैं. शुभम गुप्ता वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी, वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!