
*सांसद ज्ञानेश्वर जी पाटिल द्वारा सुपर सिक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ*
बड़वाह कुलदीप सिंह अरोरा
*सांसद ज्ञानेश्वर जी पाटिल द्वारा सुपर सिक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ*
*सुपर सिक्स पर मिलेंगे 8 रन और हर छक्के पर लगेंगे 2 पेड़*
बड़वाह: खंडवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा शनिवार 31 मई को स्थानीय सिरलाय क्रिकेट ग्राउंड पर सुपर सिक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। युवाओं को उत्तम स्वास्थ्य के लिए खेल मैदान और पर्यावरण से जोड़ना चाहिए। एक सिक्स पर एक पेड़ लगाने के निर्णय पर
आयोजकों की तारीफ करते हुए आयोजन के बारे में आयोजकों से जानकारी ली। साथ ही यह सुझाव भी दिया कि सिक्स के साथ चौके पर भी एक पेड़ लगाया जाए। सांसद जी बल्लेबाजी में अपने हाथ भी जमाए।
यह प्रतियोगिता जेएमडी ग्रुप एवम मुक्ति फाउंडेशन ऑफ यूथ के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता की खासियत यह होगी कि इसमें लगने वाले हर सुपर सिक्स पर 8 रन बल्लेबाज को मिलेंगे। साथ ही पर्यावरण प्रेमी संस्था आयोजक मुक्ति फाउंडेशन ऑफ यूथ द्वारा हर सिक्स पर दो पौधे आगामी जून जुलाई माह में लगाएं जायेंगे। इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 21000 एवम द्वितीय पुरस्कार 11000 होगा।
सांसद जी का स्वागत सुनील सिंह बेस, विशाल वर्मा, मुज्जू, सुरेश डॉक्टर, मास्टर चेतन्यु, वकार खान आदि ने किया।
इस अवसर पर महिम ठाकुर, लक्ष्मण काग, ब्रजेश यादव, जितेंद्र सुराणा, दीपक ठाकुर, निशांत सोनी, रविकांत, आदि उपस्थित थे।