
करणी सेना में नई नियुक्तियां सोनू बन्ना बने जिलाध्यक्ष, भीम सिंह को संयोजक की जिम्मेदारी
20 जून 2025
ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत
शाजापुर में करणी सेना परिवार ने जिला स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने सोनू बन्ना सापखेड़ा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही भीम सिंह बन्ना डूंगरगांव को जिला संयोजक बनाया गया है।
शुक्रवार शाम 5 बजे सोनू बन्ना का मझानिया पिलालोदा मिछमा सकतखेड़ी ओर गोलोंना नगर पहुंचने पर उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। नियुक्तियों की घोषणा के बाद गुलाना शहर में उत्सव का माहौल बन गया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। सर्व समाज के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों का स्वागत कर ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर का आभार जताया। सोनू बन्ना ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने सामाजिक हितों के लिए मजबूती से काम करने का संकल्प लिया।
गोलन स्थित हरि मंदिर में सोनू बन्ना का हरफूल से स्वागत किया गया। इस अवसर पर करणी सेना के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।