Uncategorized

 

बड़वाह कुलदीप सिंह अरोरा

आज से सुंदरधाम आश्रम में 77 वां विष्णु महायज्ञ: 05 जून तक होगा आयोजन,प्रतिदिन सुबह-शाम अखंड भंडारा,शाम को होंगे धार्मिक कार्यक्रम

 

 

बड़वाह…नर्मदा उत्तर तट पर नवघाटखेड़ी क्षेत्र स्थित सुंदर धाम आश्रम डेहरिया में शनिवार 31 मई से 05 जून तक परंपरागत 77 वां श्री विष्णु महायज्ञ आयोजित होगा| जिसकी तैयारिया पूर्ण हो चुकी है|छह दिवसीय इस

 

आयोजन में सुबह एवं शाम को भक्तों के लिए अखंड भंडारा रहेगा| जिसमें हजारों लोग प्रसादी ग्रहण करेंगे| शनिवार को पहले दिन सुबह गणेश आवाहन,पूजन,अग्नि स्थापना के साथ विष्णु महायज्ञ की शुरुआत होगी|इसके पहले माँ नर्मदा जी का अभिषेक पूजन होगा|शाम 7 बजे नर्मदा जी की महाआरती होगी|वही शाम को भजन संख्या होगी|इसी तरह छह दिन तक कार्यक्रम चलेगे|भंडारे के लिए आश्रम परिसर में भोजन शाला बनाई गई है|साथ ही छह दिवस तक चलने वाली भक्त संख्या के लिए भव्य पंडाल भी निर्मित कराया है| इधर आयोजन में बाहरी तीर्थ क्षेत्र से आने वाले संत महात्माओं के विश्राम व निवास की व्यवस्था के लिए भी पांडाल बनाया है| 4 मनोहारी एवं आकर्षक झांकियां जिनमें गिरिराज जी,नर्मदा जी, हनुमान जी व गणेश जी की झांकी दर्शनार्थ रहेगी| आश्रम के गादीपति श्रीश्री 1008 श्री महामंडलेश्वर बालकदास जी महाराज, महंत श्रीश्री 108 नारायणदास जी महाराज ने बताया की बड़वाह का नर्मदा तट प्राचीन काल से संतो की तपोस्थली रहा है। सुंदरधाम आश्रम में 76 वर्ष पूर्व परम पूज्य अनंत विभूषित तपोनिष्ट सद्गुरु देव भगवान सुंदरदास जी महाराज ने धूनी विसर्जन के रूप में श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया था। तब से अनवरत हर वर्ष जारी है। इस वर्ष भी 31 से 05 जून तक विश्व शांति के लिए विष्णु महायज्ञ किया जाएगा| व्यवस्थापक महंत श्रीश्री 108 नारायणदास जी महाराज ने अधिक से अधिक भक्तो को छह दिवसीय आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है|

 

रात्रि में होगी भजन संध्या — प्रतिदिन मां नर्मदा का अभिषेक एवं पूजन सुबह 5 बजे से 8 बजे तक होगा| साथ ही सायंकाल 7 बजे नर्मदा जी की प्रतिदिन महाआरती होगी| वही प्रातः 8 से 12 बजे एवं 3 से 6 बजे तक हवन होगा| 4 जून को संत समागम में बड़ी संख्या में संत-महंत शामिल होंगे| 5 जून को पूर्णाहुति होगी| इसके साथ ही आश्रम परिसर में प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन भी होगा| 31 मई को टोटल बाबा, दामिनी पठारिया और शंकर

 

प्रजापति भजन प्रस्तुत करेंगे| 1 जून को जय्यु महाराज भजन गाएंगे। 2 जून को दिव्यांश पंड्या और शुभम तंवर की प्रस्तुति होगी। 3 जून को पीयूष भावसार और रवि शर्मा भजन गाएंगे। 4 जून को नम्रता शर्मा और पूजा शर्मा भजन प्रस्तुत करेंगी।

कुलदीप सिंह अरोरा

कुलदीप सिंह अरोरा भारत संवाद न्यूज़ के बड़वाह तहसील के संवाददाता हैं.कुलदीप सिंह अरोरा वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!