E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़देशलोकल न्यूज़

थांवला में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शौर्य तिरंगा रैली का भव्य आयोजन

बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने हाथों में तिरंगा थामे भारतीय सेना के सम्मान में ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’

नागौर जिले के थांवला कस्बे में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में गुरुवार शाम 5 बजे एक भव्य शौर्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कस्बे के बस स्टैंड से शुरू होकर गवाड़ चौराहा, टंकीपुरा, बाल्मीकि मोहल्ला, रावला, सदर बाजार, माहेवरी भवन, तेजा चौक और किसान चौराहा होते हुए स्कूल के मैदान पर सम्पन्न हुई।

रैली में हर वर्ग के लोगों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने हाथों में तिरंगा थामे भारतीय सेना के सम्मान में ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। पूरे क्षेत्र को राष्ट्रीय ध्वज की शोभा से सजाया गया था, जो देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर रहा था। रैली में लोगों के चेहरों पर सेना के पराक्रम के प्रति गर्व और देशप्रेम की भावना साफ झलक रही थी।

इस अवसर पर डेगाना विधायक व पूर्व मंत्री अजय सिंह कीलक, भेरुंदा प्रधान जसवंत सिंह थाटा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजराज सिंह लखावत, पूर्व जिला परिषद सदस्य कालूराम माली, मोहन लाल लिलड़, अशोक मारवाड़ी, शिव देशवाली, राजेश जैन, श्याम लाल मावर सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित रहे। रैली की सुरक्षा व्यवस्था के लिए थांवला थाना के एएसआई सुरेंद्र कुमार मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौजूद रहे।

 

भारत संवाद/नागौर/मुरलीधर पारीक

मुरलीधर पारीक नागौर

मुरलीधर पारीक भारत संवाद नागौर से हैं,मुरलीधर पारीक वर्तमान में भारत संवाद,TV वेब,सहित भारत संवाद न्यूज समूह के सभी प्लेटफार्म के लिए योगदान दे रहे हे..!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!