संगठन में पदाधिकारी बनने की सार्थकता तब तक ही है जब तक की सदस्यों का आप पर विश्वास कायम रहे, गौर , ब्लाॅक अध्यक्ष बने महंत, धाकड़ बने सचिव
संवाददाता राहुल सिंह चौहान
सरदारपुर – भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव अभिषेक गौर ने बताया कि संगठन की औपचारिक बैठक में तहसील सचिव सूर्यभानसिंह सोलंकी के प्रस्ताव पर संघ के तहसील अध्यक्ष प्रजापालसिंह चौहान के अनुमोदन पर संघ के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल जोशी ने तहसील बदनावर में पदस्थ पटवारी पवन महंत को विकासखंड बदनावर में अध्यक्ष नियुक्त किया है
साथ ही विकासखंड के सचिव पद पर शासकीय नंदराम चोपड़ा विद्यालय में पदस्थ लिपिक प्रदीप धाकड़ और कोषाध्यक्ष के पद पर पटवारी विकास ऋषि को मनोनीत किया है श्री गौर ने कहा कि मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ रीति नीति और मर्यादा का पालन करने वाला संगठन है इस संगठन में हर उस सदस्य को सम्मान मिलेगा जो कर्मचारी हितों की भावना को लेकर काम करता है और हम हर उस अधिकारी और कर्मचारी का पूरी निर्भीकता से खुला विरोध समय समय पर संगठन स्तर से करते रहेंगे जो कर्मचारी हितों के कार्यों में व्यर्थ की रूकावटे डालता है
किसी भी संगठन में आप के पदाधिकारी होने की सार्थकता तब तक ही है जब तक की सदस्यों का आप पर विश्वास कायम रहे अलग अलग सदस्यों के एकाकार हो जाने को ओर सामूहिक रूप से एक हो जाने को संगठन कहते हैं और प्रत्येक संगठन की व्यवस्था में पदाधिकारी होते हैं पदाधिकारी के दायित्व का कार्य करते हुए हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि केवल पदाधिकारीयो से संगठन नहीं चलते हैं संगठन सदस्यों से चलते हैं पदाधिकारीयो की नियुक्तियां मात्रा समय समय पर की गई संगठनात्मक व्यवस्था होती है किसी भी संघ में पदाधिकारी बन जाने के बाद उस पद को अपनी निजी शक्ति मान लेना ओर उसका दुरुपयोग करना संगठन और पदाधिकारी दोनों के लिए घातक सिद्ध होता है
विकासखंड बदनावर में उक्त नियुक्तियों पर संघ के तहसील अध्यक्ष प्रजापालसिंह चौहान , प्रदीप पांडे, कपिल परसाई, राकेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, मालव राजपुरोहित, अक्षय शर्मा , अशोक तिवारी,अमरसिंह भाभर, जसवंत सिंह रिग्नोदिया, ब्रजेश वाघेला, दिनेश कुमावत, बसंत राठौड़ आदि ने हर्ष जताकर शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है