E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़देश

थांवला की भार्गवी सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से नाम रोशन किया

  • भारत संवाद/ रियांबड़ी

रियाँबड़ी उपखण्ड के ग्राम थांवला निवासी भार्गवी सिंह चौधरी ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जयपुर स्थित बैटल्स इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को आयोजित ताइक्वांडो चैंपियंस कप में उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। केवल 12 वर्ष की उम्र में भार्गवी दो बार स्टेट चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त कर चुकी हैं, साथ ही एक बार नेशनल टूर्नामेंट खेल राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने अब तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में कुल 27 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भार्गवी की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, प्रशिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाइयों से नवाज़ा। लोगों ने उन्हें “थांवला की गोल्डन गर्ल” की उपाधि दी है। भार्गवी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को देते हुए कहा कि उनका सपना एक दिन भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतना है। इस जीत ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।

 

भारत संवाद/नागौर/ मुरलीधर पारीक

मुरलीधर पारीक नागौर

मुरलीधर पारीक भारत संवाद नागौर से हैं,मुरलीधर पारीक वर्तमान में भारत संवाद,TV वेब,सहित भारत संवाद न्यूज समूह के सभी प्लेटफार्म के लिए योगदान दे रहे हे..!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!