Uncategorized

मेट्रो ने दी डिजिटल लॉकर व आराम करने की सुविधा

कौशिक नाग -कोलकाता                                                                                                                               मेट्रो ने दी डिजिटल लॉकर व आराम करने की सुविधा                                                                                        अब यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर और बॉडी रिलैक्सेशन सेवाएं उपलब्ध होंगी. मेट्रो रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए नये-नये कदम उठा रहा है. इसी के तहत शुक्रवार को हावड़ा मेट्रो स्टेशन(ग्रीन लाइन) पर स्मार्ट डिजिटल लॉकर और एस्प्लेनेड (ब्लू लाइन) मेट्रो स्टेशन पर आरामकुर्सी सहित कई आधुनिक सुविधाएं शुरू की गयीं. इन सेवाओं का उद्घाटन मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक पी उदय कुमार रेड्डी ने किया. हावड़ा मेट्रो स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम दोपहर 12:40 बजे हुआ और एस्प्लेनेड स्टेशन पर उद्घाटन दोपहर 1:15 बजे हुआ. मेट्रो रेलवे के जीएम ने शुक्रवार को मेट्रो रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में स्टेशन परिसर में इस अनूठी स्मार्ट सुविधा का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि मेट्रो रेलवे विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहा है, उन्होंने उम्मीद जतायी कि यात्री बड़ी संख्या में इन सुविधाओं का उपयोग करेंगे. हावड़ा में इस सुविधा के शुरू होने से यात्री अपने लगेज को किफायती कीमत पर इस लॉकर में सुरक्षित रख सकते हैं. कोई भी यात्री हावड़ा मेट्रो स्टेशन पर एक दिन में अधिकतम 12 घंटे के लिए इस स्मार्ट डिजिटल लॉकर सेवा को किराये पर ले सकेगा. उल्लेखनीय है कि डिजिटल लॉकर सेवा जल्द ही दक्षिणेश्वर, सियालदह, पार्क स्ट्रीट, महानायक उत्तम कुमार और एस्प्लेनेड स्टेशनों पर भी उपलब्ध होगी.

Koushik Nag

কৌশিক নাগ ভারত সংবাদ নিউজের কলকাতা ব্যুরো চিফ কৌশিক নাগ বর্তমানে টিভি, ওয়েব সহ ভারত সংবাদ নিউজ গ্রুপের সমস্ত প্ল্যাটফর্মে অবদান রাখছেন।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!