उन्नाव पुहंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना नए गंगापुल समेत कई विकास कार्यों का लोकार्पण,जाम से मिलेगी राहत।
उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -राहुल सिंह
उन्नाव पुहंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना नए गंगापुल समेत कई विकास कार्यों का लोकार्पण,जाम से मिलेगी राहत।
ख़बर उन्नाव से है जहां उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गुरुवार को उन्नाव का दौरा किया। शुक्लागंज क्षेत्र में भाजपा विधायक पंकज गुप्ता और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने भी फूल बरसाकर और नारे लगाकर अभिनंदन किया। नवनिर्मित गंगा पुल को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शुक्लागंज से कानपुर आने-जाने वाले लोगों को पुराने पुल पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। बता दे कि महाना जी ने क्षेत्र में कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार प्रदेश के हर कोने में विकास कार्य कर रही हैं। गंगा पुल, सड़कों का चौड़ीकरण और जल निकासी व्यवस्था पर तेजी से काम हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रयागराज महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि इसने भारत की सांस्कृतिक और प्रशासनिक क्षमता को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया। विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि नया पुल क्षेत्र की पुरानी मांग थी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और राज्य सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम का आयोजन गंगाघाट क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, स्थानीय निवासी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम में उमंग और उत्साह का माहौल बना रहा।
बाइट – सतीश महाना विधान सभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार