गुना कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई ”आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ
गुना कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई ”आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ
राज्य शासन के निर्देशानुसार आज कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में अधिकारी-कर्मचारियों को ‘आतंकवाद विरोधी दिवस’ की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जिया फातिमा एवं सुश्री मंजुषा खत्री सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से ‘आतंकवाद विरोधी दिवस’ की शपथ ली गई।
कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि- ”हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं”।