
शाजापुर में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार – महिला का किया था अपहरण, पति पर किया था चाकू से हमला
21 मई 2025
ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत शाजापुर
शाजापुर। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कृपाल सिंह गुर्जर और उसका साथी नवंबर 2023 से फरार चल रहे थे।
मामला 2 नवंबर 2023 का है। दीपसिंह राजपूत की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपी कृपाल सिंह गुर्जर और उसके साथी ने दीपसिंह पर चाकू से हमला किया। इसके बाद फरियादी की पत्नी को भरड़ रोड शाजापुर से जबरन ले गए। पुलिस ने धारा 307, 366, 323, 324 और 34 के तहत मामला दर्ज किया। एसपी यशपालसिंह राजपूत ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला के नेतृत्व में टीम को कृपाल सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया। अगले दिन उसके साथी रोहित उर्फ गोलू को भी पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष वाघेला, उप निरीक्षक सुरेंद्रसिंह मेहता, उप निरीक्षक राहुल पोस्वाल, प्रधान आरक्षक योगेंद्र गुर्जर और आरक्षक शैलेंद्र गुर्जर की टीम शामिल थी।