
ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत शाजापुर
शाजापुर। बाइक के सामने अचानक साइकिल आ जाने से बाइक सवार लोग हादसे के शिकार हो गए। बाइक गिरने से उस पर सवार पति-पत्नी घायल हुए हैं। जिसमें पति को गंभीर चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ा गांव से देवला बिहार जा रहे दंपति हादसे के शिकार हुए हैं। पिपलिया जोड़ बेरछा रोड पर यह हादसा हुआ। वहां मोटरसाइकिल के सामने अचानक साइकिल सवार आ गया था। जिसके कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में महेश और उनकी पत्नी कृष्णा घायल हुए हैं। महेश को गंभीर चोट आई है। 108 एम्बुलेंस ईएमटी उमेश तंवर और पायलट गौतम गुर्जर ने हादसे के शिकार लोगों को जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।