Uncategorized

सांसद के निजी सचिव यादव ने सडक हादसें मे घायलों को पहुंचाया अस्पताल*

 

बड़वाह कुलदीप सिंह अरोरा

*सांसद के निजी सचिव यादव ने सडक हादसें मे घायलों को पहुंचाया अस्पताल*

बड़वाह- शनिवार देर रात को इंदौर रोड पर खराब खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में बाईक सवार जा घुसे। दोनों रात मे सड़क पर घायल अवस्था मे पड़े थे। वही से जा रहे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के निजी सचिव ब्रजेश यादव की नजर पड़ी। उन्होंने मौके पर तुरंत रूक कर उनको बड़वाह के सरकारी अस्पताल मे रात मे भर्ती करवाया। गंभीर घायल अवस्था

 

के कारण अस्पताल मे उपचार के बाद इंदौर रैफर किया। बाइक पर 2 व्यक्ति सवार थे उनको सिर मे गंभीर चोट आने की वजह से इंदौर मे उनका अस्पताल मे इलाज चल रहा है। जो पुनासा तरफ के निवासी बताये जा रहे है। फिलहाल उनका इंदौर मे इलाज जारी है। यादव की तत्परता से उनको सही समय पर इलाज मिला है। यादव ने मानवता का परिचय दिया है। ब्रजेश यादव ने कहा कि किसी भी सडक हादसे मे घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना मानव धर्म भी है और आपका कर्तव्य भी।

 

 

*इधर सरकार ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर योजना को दे रखी है मंजूरी…..*

म.प्र. की मोहन सरकार ने घायलों की जान बचाने के लिए योजना को मंजूरी दे रखी है। जिसमें घायलों की जान बचाने वाले आम नागरिकों से अब कानूनी सवाल नही होगे। बल्कि इन्हें सरकार के द्वारा पुरस्कृत भी किया जायेगा। आमतौर पर घायलों की मदद के लिए आगे आने वालो से सवाल पूछे जाते थे, इसी वजह से कई बार घायलों की मदद के लिए लोग आगे आने से डरते है। इस परोपकार से जुड़ने पर लोगो को इनाम एवं पुरस्कार देने की योजना सरकार ने बनाई है।

कुलदीप सिंह अरोरा

कुलदीप सिंह अरोरा भारत संवाद न्यूज़ के बड़वाह तहसील के संवाददाता हैं.कुलदीप सिंह अरोरा वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!