मध्य प्रदेश

मण्डला विश्व रेडक्रॉस दिवस आयोजित हुआ कार्यक्रम

ब्यूरो रिपोर्ट मण्डला जितेंद्र कुमार भलावी

मण्डला विश्व रेडक्रॉस दिवस आयोजित हुआ कार्यक्रम

मण्डला। 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी मंडला के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के संजीवनी स्वास्थ्य केन्द्र स्वामी सीताराम वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में रेडक्रॉस के जनक हेनरी डुनेंट के तैल्यचित्र पर सिविल सर्जन डॉक्टर विजय धुर्वे एवं आजीवन सदस्य नीरज अग्रवाल ने माल्यार्पण किया। इस दौरान डॉ विजय धुर्वे ने कहा कि विश्व रेडक्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस 1948 से हर साल 8 मई को मनाया जाता है। यह दिन हेनरी डुनेंट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है

जो रेडक्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक और नोबेल शांति पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता थे। अपनी स्थापना के बाद से वैश्विक नेटवर्क लाखों लोगों को आशा और राहत प्रदान करके डुनेंट की विरासत का सम्मान करना हमारी मंशा है। वहीं आजीवन सदस्य नीरज अग्रवाल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी पीडि़त मानव सेवा के लिए वर्षो से मंडला में काम कर रही है। मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा-निर्देश पर सोसायटी का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान पार्षद श्रीमति कामिनी चौधरी ने भी अपने विचार रखे। यहां पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर गर्भवती महिलाओं की जांच की गई वहीं स्थानीय नागरिकों के वजन, ब्लड शुगर, बीपी, आदि की जांच करते हुए उचित सलाह चिकित्सों द्वारा दी गई। कार्यक्रम में मंच संचालन वरिष्ठ सदस्य राजेश क्षत्री के द्वारा किया गया। इस दौरान आजीवन सदस्य अरूण अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष विवेक अग्रिहोत्री, अब्दुल उस्मान खान, पार्षद सुलक्षणा मर्सकोले, गुलाब मरदलिया, डॉ हर्ष कर्महे, डॉ गजेन्द्र गुप्ता, मैनेजर यशवंत डीके, यदुनंदन कछवाहा, रविन्द्र चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!